{"_id":"5d890ba38ebc3e93b4345719","slug":"25-rounds-of-firing-between-the-police-and-the-dacoit-in-the-forest-of-markundi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारकुंडी के जंगल में पुलिस व डकैत के बीच हुई 25 राउंड फायरिंग, दबोचा गया एक लाख का इनामी डाकू संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारकुंडी के जंगल में पुलिस व डकैत के बीच हुई 25 राउंड फायरिंग, दबोचा गया एक लाख का इनामी डाकू संजय
Tue, 24 Sep 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
डाकू संजय
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में कुख्यात डाकू बबुली कोल व लवलेश के मारे जाने के बाद बचे गैंग के सदस्यों की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। सरगना के मारे जाने के बाद आठवें दिन मारकुंडी थानाक्षेत्र के गुरसरायं के जंगल में सोमवार की शाम को गैंग का प्रमुख सदस्य एक लाख के इनामी डाकू संजय कोल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मुठभेड़ में 25 राउंड फायरिंग भी हुई। डाकू के पास एक बंदूक पांच कारतूस व 11 हजार 200 रुपये नगद बरामद हुए हैं। डीआईजी की एडी व जिले की एंटी डकैती टीम ने सोमवार की शाम लगभग साढे़ पांच बजे मारकुंडी थानाक्षेत्र के बरबत बाबा के जंगल के पास डकैतों की तलाश कर रही थी। टीम प्रभारी शिव प्रसाद व केपी दुबे ने बताया कि गुरसरायं के जंगल में एक युवक को बंदूक लेकर जाते देखा।

शक होने पर उसे रुकने को कहा गया तो वह भागने लगा। जैसे ही पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में एडी टीम ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से जंगल गूंजने लगा। डकैत की ओर से 9 व पुलिस की ओर से 16 राउंड गोलियां चली। इसके बाद पुलिस टीम के कुछ सदस्यों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला कि यह डाकू बबुली कोल गैंग का सदस्य संजय कोल पुत्र राजाकोल निवासी टिकरिया है। इसके पास से एक बंदूक, पांच कारतूस, 9 खोखे व 11 हजार 200 रुपये नगद बरामद हुए हैं। इस डाकू पर एक लाख का इनाम घोषित है। इस पर अपहरण हत्या, फिरौती व धमकी देने के सात मामले दर्ज हैं। यह डाकू बबुली कोल गैंग का हार्डकोर सदस्य था।
इस पर सरगना लवलेश के बाद सबसे ज्यादा विश्वास करता था। 15 सितंबर की रात को धारकुंडी मप्र थानाक्षेत्र के लेदरी के जंगल में सरगना व लवलेश के मारे जाने के बाद यह बंदूक लेकर भाग गया था। गौरतलब है कि छह लाख के ईनामी सरगना के मारे जाने के बाद से चित्रकूट पुलिस ने गैंग के शूटर सोहन कोल के बाद अब संजय कोल को पकड़ा है। उधर मप्र पुलिस ने लाले उर्फ लाली कोल को पकड़ा है।