{"_id":"610ee6f68ebc3ef4162f5a46","slug":"234-got-vaccinated-in-two-hospitals-akbarpur-news-knp6449480105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अस्पतालों में 234 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अस्पतालों में 234 को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग अस्पतालों व स्वास्थ्य कैंपों में उमड़ रहे हैं। इस दौरान कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वहीं जिले में शनिवार को वैक्सीन की कमी के चलते सिर्फ दो जगहों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 234 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
वैक्सीन की किल्लत से शनिवार को जिला अस्पताल व अकबरपुर सीएचसी में ही टीकाकरण हुआ। वहीं अस्पतालों में सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए, जबकि जिला प्रशासन की ओर से लगातार कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। बाद में अस्पताल से वैक्सीन न होने की जानकारी मिलने पर लोग मायूस होकर वापस लौट गए। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण सिर्फ दो अस्पतालों में ही वैक्सीनेशन हो सका। रविवार को वैक्सीनेशन मिलने पर सोमवार को टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
दो घंटे बाद मायूस होकर लोगों को लौटना पड़ा
शिवली। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ब्लॉक परिसर में सुबह से ही लोग पहुंच गए। घंटों इंतजार के बाद पता चला कि वैक्सीन नहीं है। इसके बाद उन्हें वापस होना पड़ा। जुगराजपुर के आदित्य, मांडा के मोहम्मद इकबाल, अनीता व बेहटा की दिव्या ने बताया कि सुबह लाइन में लग गए। दो घंटे बाद जानकारी दी गई कि वैक्सीन नहीं है। पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि वैक्सीन न मिल पाने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। (संवाद)