फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 group of school students will select dress

23 हजार स्कूली छात्रों की ड्रेस सिलेंगी महिला समूह

Sun, 20 Sep 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
23 group of school students will select dress
स्कूली छात्रों की ड्रेस सिलती समूह की महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आत्मनिर्भर भारत योजना को मूर्त रूप देने के लिए जिले में सीडीओ के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। मिशन की महिला सदस्यों को परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले 23 हजार 500 छात्रों की ड्रेस की सिलाई की जिम्मेदारी दी गई है। इससे महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अलग-अलग ब्लॉकों में महिला समूहों का गठन किया गया है। अब इन महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत जोड़ा गया है। महिलाओं को मास्क, परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की ड्रेस सिलाई, मिट्टी की मूर्तियां आदि बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर आर्थिक रूप से समृद्ध करने पर जोर दिया जा रहा है। ड्रेस की सिलाई के लिए महिलाओं को प्रति ड्रेस 115 रुपये दिया जाएगा। 23 हजार 500 ड्रेस बनाने पर समूह की महिलाओं को 27 लाख दो हजार पांच रुपये दिए जाएंगे। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि जिले में समूह की महिलाओं को लगातार आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत जोड़कर सशक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed