{"_id":"5c61d022bdec2275c5123e6f","slug":"21549914146-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश में गए दरोगा और सिपाही पर पथराव घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश में गए दरोगा और सिपाही पर पथराव घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के निगोहा गांव में बीती रविवार की रात दबिश देने गए दरोगा और महिला सिपाही पर आरोपी युवक व उसके परिजनों ने पथराव घायल कर दिया। घायल दरोगा और महिला सिपाही को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया है। इधर, दरोगा की तहरीर पर गांव के 12 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कानपुर के सचेंडी निवासी पूनम पत्नी अजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि चौबेपुर स्थित ससुराल में पति पति अजीत व अन्य ससुरालीजन किसी न किसी बात पर उससे मारपीट करते हैं। इसी बात से त्रस्त होकर दो सप्ताह पहले मायके चली गई थी। बीते रविवार को वह ससुराल पहुंची तो पति ने मारपीटकर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसे जलाने का भी प्रयास किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर देररात उपनिरीक्षक सुरेश पटेल, महिला सिपाही प्रतिमा को साथ लेकर निगोहा गांव पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव से दारोगा और सिपाही घायल हो गए। एसओ रमाकांत पचोरी ने बताया कि दो आरोपियों ससुर राम सिंह एवं चचेर भाई वीरू को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।