फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भीतरगांव के युवक ने झारखंड में फांसी लगाकर जान दी

भीतरगांव के युवक ने झारखंड में फांसी लगाकर जान दी

Sat, 17 Nov 2018 12:43 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव के युवक ने झारखंड में फांसी लगाकर जान दी
भीतरगांव (कानपुर)। विकास खंड के शाहपुर गांव के एक युवक ने झारखंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वहां पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में परिवीक्षा अधिकारी (पीओ) के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल झारखंड के लिए रवाना हो गए। वहीं, उसके घर पर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवकरन यादव के पुत्र राजीव यादव (26) की तैनाती इसी वर्ष (जून) के महीने में झारखंड जनपद के जिला धमतरी स्थित स्टेट बैंक शाखा में परिवीक्षा अधिकारी (पीओ) के पद पर तैनाती हुई थी वह अविवाहित था और पंचवटी कालोनी के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। बीते गुरुवार को उसने कमरे में टंगे पंखे पर नाइलान की रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गुरुवार की देररात इसकी सूचना शाहपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रात में ही धमतरी (झारखंड) के लिए रवाना हो गए। गांववालों ने बताया कि मृतक के पिता, मां और दादा सहित चार-पांच लोग लखनऊ से हवाई जहाज पर बैठकर झारखंड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों के मुताबिक राजीव यादव की बैंक की एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी थी। जबकि, एक वर्ष की शेष ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसको बैंक में शाखा प्रबंधक का पद मिलना था। राजीव ने आत्महत्या क्यों की, परिजन और गांव के लोग कोई वजह नहीं पा रहे हैं। बताया कि जो लोग झारखंड गए हुए हैं उनके वापस लौटने पर ही सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed