{"_id":"5b1adb194f1c1b694d8b5771","slug":"201528486681-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की हत्या, खोपड़ी देख भड़के लोग, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र की हत्या, खोपड़ी देख भड़के लोग, लगाया जाम
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के शाहमपुरकोट कुटरा गांव से लापता किशोर की खोपड़ी बीआईसी मैदान के पास खेत में मिलने पर परिजनों और ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाकर जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस बल ने लाठियां फटकाकर भीड़ खदेड़ी। बता दें कि कक्षा-9 में पढ़ने वाला उक्त किशोर बीते 18 मई को गांव के एक युवक के साथ घूमने निकला था। तभी से लापता था।
बिल्हौर कोतवाली के शाहमपुरकोट कुटरा गांव निवासी ठाकुर प्रसाद यादव के पुत्र रीशू यादव (15) चौबिगही स्थित एक कालेज में कक्षा-नौ का छात्र था। बीते 18 मई 2018 को गांव का युवक सौरभ यादव के संग घूमने को निकला था। इसके बाद से लापता था। इधर, परिजनों ने गांव के सौरभ पुत्र श्रीबाबू और उसके दो अन्य साथी शिवम और शाहिद पर आरोप लगाकर अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा न दर्जकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया था। परिजनों का आरोप हैं कि बिल्हौर कोतवाली के एसएसआई राघवेंद्र सिंह से कई बार कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कोई खोजबीन नहीं की। पीड़ित परिजनों ने बीते 6 जून को गांव के लोगों के साथ सीओ आफिस में हंगामा किया था।
बीते गुरुवार को इंसपेक्टर बिल्हौर ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी सौरभ उसके साथी बिल्हौर निवासी शिवम और शाहिद को हिरासत में लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों युवकों ने पुरानी रंजिश में रीशू यादव की हत्या का जुर्म कबूल किया, और शव को मक्का के खेत में फेंकने की बाद कही।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह उक्त युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को रीशू की चप्पल, कपड़े सहित शव की खोपड़ी ही बरामद हुई। मृतक किशोर के पिता ठाकुर प्रसाद को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई गई। रीशू की हत्या की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली गेट पर जमा हो गए। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह और एसएसआई राघवेंद्र पर आरोप लगाते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। शाम 3:40 बजे शुरू हुआ जीटी रोड का जाम 5:20 तक जारी रहा। पीड़ित परिजन जिलाधिकारी से वार्ता की मांग, साथ ही इंसपेक्टर के निलंबन सहित अन्य पुलिस सिपाहियों के सस्पेंड की मांग करते रहे।
बवाल की सूचना पर कल्याणपुर सीओ, सचेड़ी पुलिस, शिवराजपुर, चौबेपुर सहित दो बटालियन पीएसी बल पहुंचा। सिपाहियों ने लाठियां पटक कर लोेगों को शांत किया। उत्तेजित लोग जस के तस नारेबारी करते रहे। एसपीआरए प्रदुम सिंह और नायब तहसीलदार हरिशचंद्र सिंह ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए समझाया, तब ग्रामीण माने और जीटी रोड का जाम खुल सका। देर रात तक बड़ी संख्या में पीड़ित परिजन और ग्रामीण कोतवाली में डेरा डाले हुए थे।