फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध खनन को पकड़ा

एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध खनन को पकड़ा

Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध खनन को पकड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम।
थाना क्षेत्र के ईंशन नदी घाटों पर रात के अंधेरे मे हो रहे अवैध बालू खनन माफियाओं पर एसडीएम छिबरामऊ ने छापेमारी अभियान चलाकर खनन करते ट्रैक्टर-ट्राली समेत पांच को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर रविवार सुबह उप जिलाधिकारी मंशाराम वर्मा, एसओ सुरेश कुमार की टीम ने फिरोजपुर ईंशन नदी घाट पर छापा मारा। पुलिस को देख खनन करा रहे माफिया व उनके लोग भागने लगे। थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर व पांच लोगों को दबोच लिया। कई ट्रैक्टर व खनन कर रहे लोग भाग जाने में सफल रहे। एसडीएम के निर्देश पर पकड़े गये लोगों पर क्षेत्रीय लेखपाल अनीस खां ने ताहपुर गांव निवासी गौरव पटेल पुत्र राजेश कुमार के अलावा शिवा पटेल,पुत्र धर्मनाथ, वसीम पुत्र छुन्नन अली, इकबाल पुत्र फारुख अली, नदीम पुत्र याकूव खां के खिलाफ खनन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली को सीज कर दिया है। अवैध खनन में लिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


नेताओं के फोन घनघनाते रहे
तालग्राम। नेताओं का थाने में अवैध खनन में पकड़े गए लोगों को छुड़वाने के लिए जमघट लगा रहा। कई दिग्गज नेताओं के सिफारिशी फोन भी अधिकारियों से लेकर एसओ तक घनघनाते रहे। एसडीएम ने थाने में बैठकर ही अपने सामने पूरी प्रक्रिया कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध खनन को पकड़ा
-खनन में लिप्त ट्रैक्टर व पांच आरोपियों को पकड़ा
-पांचों को भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed