{"_id":"5f1e95cad11da301ea7a8445","slug":"20-lakhs-demanded-in-ransom-no-clue-of-hijacked-70-people-have-been-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिरौती में 20 लाख मांगे, अपहृत का सुराग नहीं, 70 लोगों से हो चुकी पूछताछ, कई करीबी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिरौती में 20 लाख मांगे, अपहृत का सुराग नहीं, 70 लोगों से हो चुकी पूछताछ, कई करीबी निशाने पर
Mon, 27 Jul 2020 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में 15 जुलाई को भोगनीपुर के चौरा धर्मकांटा से हुए एक कर्मी के अपहरण के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है। अपहरणकर्ताओं की ओर से परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। एसपी ने दस टीमें लगाईं पर घटना में 11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
एसपी हर दिन की कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। एएसपी पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस अब तक 70 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की रडार पर करीबी भी हैं। चौरा गांव के शिवनाथ पाल का बेटा बृजेश (25) गांव के बाहर हाईवे पर स्थित धर्मकांटे में नौकरी करता था।
15 जुलाई की रात उसका अपहरण हो गया था। वह अंडरवियर बनियान पहने था, उसके पैंट शर्ट कांटे में ही रखे मिले। धर्मकांटा का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा था। 16 जुलाई को परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी हुई तो चचेरे भाई सर्वेश ने उसके नंबर में फोन किया तो किसी अन्य ने काल रिसीव कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रकम न मिलने पर हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद बृजेश का नंबर बंद हो गया। 17 जुलाई को उसके अपहरण की रिपोर्ट बड़े राजेश ने लिखाई। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि दस सब इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में टीमें लगाई हैं। सर्विलांस के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश होगा।