फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 coins of English government silver found in foundation dug

नींव खोदाई में मिले अंग्रेजी हुकूमत के चांदी के बीस सिक्के

Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
20 coins of English government silver found in foundation dug
डेरापुर(कानपुर देहात)। रतनियापुर गांव में मकान निर्माण के लिए नींव खोदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकलने की चर्चा रविवार को हुई थी। जांच में इसकी पुष्टि हुई। तहसीलदार ने चांदी के बीस सिक्के कब्जे में लिए हैं। रिपोर्ट पुरातत्व विभाग को भेजी गई है। सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत के समय के हैं।
विज्ञापन

रतनियापुर निवासी विक्रम सिंह के यहां मकान निर्माण के लिए नींव खुदाई मजदूर कर रहे थे। रविवार को प्राचीन काल के चांदी के बीस सिक्के निकले थे। जानकारी होने पर देर रात क्षेत्रीय लेखपाल राधेश्याम ओझा ने गांव पहुंचकर विक्रम सिंह से सिक्कों को लेकर पड़ताल की। विक्रम ने बीस सिक्के निकलने की बात कही। उन्होंने लेखपाल को सभी सिक्के सुपुर्द किए। तहसीलदार लाल सिंह यादव ने बताया कि दरोगा पंजाब सिंह व लेखपाल ने प्राचीन चांदी के बीस सिक्के लिखा पढ़ी में सुपुर्दगी में लिए हैं। उन्होंने बताया कि नींव खोदाई में निकले चांदी के सिक्के ब्रिटिश काल के हैं। सिक्कों पर वर्ष 1904 व 1907 लिखा है। सभी सिक्के तहसील में सुरक्षित रखे गए हैं। अब पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed