फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   2 killed by drinking poisonous alcohol in ghatampur

यूपी: जहरीली शराब पीने से दो की मौत, ग्राम प्रधान समेत छह की हालत गंभीर

Sun, 12 Apr 2020 09:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
2 killed by drinking poisonous alcohol in ghatampur
मृतकों की फाइल फोटो व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के घाटमपुर के मवई भच्छन गांव में शनिवार देर रात जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि ग्राम प्रधान समेत छह लोगों की हालत गंभीर है। सभी गंभीर हैलट में भर्ती हैं। मरने वालों में एक स्वास्थ्यकर्मी और ट्रक ड्राइवर शामिल है।

विज्ञापन


गांव के प्रधान रणधीर यादव, पूर्व प्रधान विपिन सचान के बेटे फतेहपुर के अमौली में स्वास्थ्यकर्मी अंकित सचान (30) और गांव के रमन सचान, प्रिंस सचान, पुत्तन यादव, विवेक शर्मा व लालजी ने शनिवार शाम एक साथ शराब पी। वहीं ट्रक ड्राइवर अनूप सचान (32) घाटमपुर कस्बे से शराब पीकर घर आया था।
विज्ञापन


देर रात इनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से सभी को हैलट अस्पताल रेफर किया गया। हैलट में अनूप और अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी तभी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed