{"_id":"573b73a94f1c1b644eac81e5","slug":"19-and-21-will-change-the-traffic-where-more-out-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 और 21 को बदलेगा ट्रैफिक, जानें कहां से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 और 21 को बदलेगा ट्रैफिक, जानें कहां से निकलें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 18 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच की प्रैक्टिस के दौरान कीपिंग का अभ्यास करते गुजरात लायंस के दिनेश कार्तिक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आईपीएल मैच के चलते ग्रीनपार्क स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 19 और 21 मई को दोपहर एक बजे से मैच समाप्त होने तक लागू रहेगी।
आसपास रहने वाले आज से लें वाहन पास
ग्रीनपार्क के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बुधवार से वाहन (दो पहिया, चार पहिया) पास मिलेंगे। पास ग्रीनपार्क में बनी क्रिकेट सेल में मिलेंगे। इसके लिए वाहन मालिक को आरसी की मूल कॉपी लेकर जानी होगी। दरअसल ग्रीनपार्क के आसपास बुधवार से बैरियर लग जाएंगे। इसके बाद से वाहनों को इंट्री नहीं मिलेगी। आसपास रहने वाले लोगों को असुविधा न हो, इस कारण एसपी पूर्वी सोमेन वर्मा द्वारा पास जारी किए जा रहे हैं।
तीन साल से ऊपर के बच्चे का भी लगेगा टिकट
ग्रीनपार्क स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने आ रहे हैं और आपका बच्चा तीन साल से कम उम्र का है तो उसका टिकट नहीं देखा जाएगा। यदि उम्र इससे ज्यादा है तो उसका टिकट भी खरीद लें नहीं तो मैच देखने का मचा किरकिरा हो जाएगा। तीन साल से अधिक उम्र वाले बच्चे का टिकट भी चेक किया जाएगा। ऐसे निर्देश मैच टिकट चेक करने वालों को मंगलवार को दिए गए हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम के सभी गेट पर टिकटों की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए टिकट प्रदाता कंपनी बुक माई शो ने 200 से अधिक प्रतिनिधि तैनात करने की तैयारी की है। टिकट चेक करने वाले कंपनी के प्रतिनिधियों ने निर्देश दिया है कि बिना टिकट चेक किए किसी को भी अंदर नहीं जाने देना है। तीन साल से ज्यादा उम्र के बच्चे का भी टिकट पास में होना चाहिए नहीं तो उसे स्टेडियम में घुसने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह रहेगा डायवर्जन
d कंपनी बाग चौराहे से वीआईपी रोड पर केवल मैच देखने वालों के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। बाकी लोग बंगलिया चौराहा पेट्रोल पंप से होते हुए चुन्नीगंज की ओर जाएंगे।
d मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड और कचहरी की ओर सिर्फ टिकट व पास धारक ही वाहन ले जा सकेंगे। बाकी के वाहन बड़े चौराहे की ओर से जाएंगे।
d सरसैय्या घाट चौराहे से स्टेडियम की ओर सिर्फ पास धारकों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
d कारसेट और परेड से एमजी कॉलेज की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को लाल इमली की ओर भेजा जाएगा।
d बड़ा चौराहे से चेतना चौराहे, कचहरी, वीआईपी रोड पर सिर्फ पास या टिकट धारकों के वाहनों की ही इंट्री होगी।
d मधुवन तिराहे से एमजी और डीएवी कॉलेज पर भी वाहनों की नो इंट्री होगी।
d आभा नर्सिंगहोम तिराहे से भी वाहन वीआईपी रोड पर नहीं जा सकेंगे।
d पेट्रोल पंप चौराहे से रानी घाट चौराहे का मार्ग भी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
d टेफ्को तिराहे से केवल वीआईपी वाहनों को ही स्टेडियम की ओर जाने दिया जाएगा।