फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घाटमपुर को मिली राजकीय महाविद्यालय की सौगात

घाटमपुर को मिली राजकीय महाविद्यालय की सौगात

Thu, 27 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर को मिली राजकीय महाविद्यालय की सौगात
घाटमपुर। भाजपा शासन में घाटमपुर में राजकीय महाविद्यालय की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए डिप्टी सीएम ने पत्र भेजकर भूमि उपलब्धता की संस्तुति विशेष सचिव (उप्र) शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को भी एक पत्र भेजा गया है। जिसपर अमल करते हुए पालिका बोर्ड ने बैठक में सर्वसम्मति से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराने के लिए आपेक्षित भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पास कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमलरानी ने बताया कि उनके क्षेत्र में बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए कोई कालेज न होने से समस्या है। उन्होंने शासन में इस मामले को उठाने के साथ ही घाटमपुर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

बताया कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार ही नहीं किया गया बल्कि, उसको अमली जामा पहनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। बताया कि प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करने के साथ ही उनको पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि राज्य के पिछड़े/दूरस्थक्षेत्रों में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए उसको सुलभ बनाना और मांग आधारित उचित अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पत्र में कहा गया है कि उक्त उद्देश्य की पूर्ति के क्रम में विधानसभा क्षेत्र घाटमपुर (कानपुर) नगर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना कराई जानी है। पत्र में बताया गया कि राजकीय महाविद्यालय की स्थापना पर लगभग 10 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में 5000 वर्ग मीटर जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में 10000 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होगी। वहीं, महिला महाविद्यालय होने की दशा में उसकी आधी भूमि आवश्यकता वांछित बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कमलरानी ने बताया कि उन्होंने भूमि उपलब्ध कराने के बारे में जैसे ही नगर पालिका प्रशासन से वार्ता की तो महाविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव भी पालिका बोर्ड की बैठक में पारित कर दिया गया है। नगर पालिका घाटमपुर की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed