{"_id":"5ba9385a867a557ebd68802d","slug":"181537816666-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया के साथ विदा हुए विघ्नहर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया के साथ विदा हुए विघ्नहर्ता
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां(कानपुर)। कस्बा के तिलकनगर-गुप्ता गली में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली। जिसमें युवक व युवतियों ने जमकर नृत्य किया। यात्रा में शमिल भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे भी लगाए।
कस्बा के तिलकनगर -गुप्तागली निवासी किशन पंाडेय ने बताया कि गणेश महोत्सव पर घर के निकट पंडाल लगाकर 13 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार को भगवान की प्रतिमा का पूजन किया गया। जिसके बाद विसर्जन यात्रा तिलकनगर से रवाना हुई। शोभायात्रा को कस्बे की प्रमुख गलियों में घुमाने के बाद मुख्य मार्ग से भोगनीपुर होते हुए कालपी ले जाया गया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों के हाथों में भगवान गणेश छपे झंडे भी थे। इस दौरान जगह-जगह पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं डीजे की धुन पर युवक व युवतियां नाचते रहे। गणपति बप्पा मोरया की धुन से गलियां गूज उठीं। वहीं भक्तों ने गुलाल भी उड़ाया। जिससे गलियों में गुलाल की छटा छा गई। इस मौके पर गोलू गौड़, सुनीता देवी, गरिमा, महेश, हरिशंकर, किशन भी मौजूद रहे।