{"_id":"59c7f98a4f1c1b26688b6567","slug":"181506277770-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से लाखों की चोरी
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। चोरों ने शनिवार रात दुकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख का सामान और सात हजार की नगदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर व्यापारियाें का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। चोरी की घटनाआें पर व्यापार मंडल ने नाराजगी व्यक्त की है।
कस्बा सरायप्रयाग निवासी विपिन यादव की कस्बा के मुख्य मार्ग पर कृष्णा फुटवियर के नाम से दुकान है। इस दुकान में पीछे की ओर भी दरवाजा लगा हुआ है। इसका शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और दुकान में रखे कई कंपनियों के कीमती जूते व चप्पल चोरी कर ले गए। सुबह लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार जब पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने गोलक में रखे सात हजार रुपये भी पार कर दिए। सूचना पर सरायप्रयाग चौकी प्रभारी रामखिलाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीनचंद्र व महामंत्री सत्यप्रकाश समेत तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कस्बे में हो रही चोरियों को लेकर रोष व्यक्त किया। कहा कि हुई तमाम चोरियाें का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। गश्त में लापरवाही के चलते चोर घटनाआें को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारी नेताआें ने एसपी से मांग की है कि कस्बा में पुलिस गश्त तेज की जाए।
विज्ञापन
दुकान से लाखाें की चोरी
-चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर की चोरी, मुकदमा दर्ज