{"_id":"599f24754f1c1bbb448b48ab","slug":"181503601781-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव उन्नाव की सीमा पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव उन्नाव की सीमा पर फेंका
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र में हत्या कर फेंके गए युवक के शव की पहचान कानपुर के किदवई नगर निवासी राहुल वर्मा के रूप में हुई। युवक मंगलवार की रात घर से निकला था, तब से नहीं लौटा था। परिजनों ने बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी थी। गुरुवार को समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घटना की जांच कर रही है।
कानपुर के किदवई नगर निवासी राहुल वर्मा (35) पुत्र स्व. कमल वर्मा बाबू पुरवा के एचएल मार्केट में फास्ट फूड्स का ठेला लगाता था। मंगलवार को मार्के ट की साप्ताहिक बंदी थी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे किसी ने राहुल को फोन किया और 50 प्लेट वेज बिरियानी तत्काल बनाने की की बात कहकर कानपुर बर्रा बाईपास स्थित उपासना गेस्ट हाउस बुलाया था। भाई मोहित ने बताया कि रात
को राहुल अपने सहयोगी कानपुर निवासी मूंगा को अपने साथ ले जाने के लिए कहा तो फोन करने वाले युवक ने किसी को साथ न लाने की बात कही। रात लगभग नौ बजे राहुल घर से निकला था, इसके बाद से नहीं लौटा। मोहित ने बताया कि देर रात तक न लौटने पर राहुल का फोन मिलाया तो स्विच आफ मिला।
विज्ञापन
बुधवार सुबह परिजनों ने बाबूपुरवा थाने में राहुल के गुमशुदगी की तहरीर दी। गुरुवार को उसने समाचार पत्रों में अचलगंज के आटा के पास शव पड़े होने का समाचार देखा तब व्यापार मंडल के महामंत्री हरिशंकर गुप्ता व अन्य लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तब भाई की हत्या की जानकारी मिली। मोहित ने बताया कि भाई की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। मृतक की पत्नी शशी के अलावा चार बच्चे हैं। एक साल पहले ही जुड़वा बच्चे हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
किदवई नगर निवासी राहुल की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में जिस नंबर से उसे फोन किया गया था वह किसी महेश नाम के व्यक्ति का है। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया है। बाबूपुरवा चौकी इंचार्ज हरिशंकर यादव ने बताया कि जांच में पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच लगाई गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
युवक की हत्या कर शव उन्नाव सीमा पर फेंका
सूचना पर भाई व अन्य परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस की पहचान
कानपुर बाबूपुरवा के एचएल मार्केट में फास्ट फूड्स का लगाता था ठेला
बुधवार सुबह अचलगंज के आटा गांव के पास झाड़ियों में मिला था शव