फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बारिश थमी, ग्रामीण जलभराव से परेशानी

बारिश थमी, ग्रामीण जलभराव से परेशानी

Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बारिश थमी, ग्रामीण जलभराव से परेशानी
चित्रकूट। लगातार बारिश के बाद गुरुवार को जनपदवासियों को राहत मिली। गुरुवार को दिनभर में दस मिमी. से भी कम बारिश हुई। नदियों का जलस्तर भी कुछ कम होने से आसपास के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


मंदाकिनी का जलस्तर एक मीटर से भी ज्यादा घटकर 124.20 और यमुना का जलस्तर में आंशिक बढ़ोत्तरी हुई। बुधवार यमुना का जलस्तर 77.19 से बढ़कर 77.20 हो गया। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एएन गुप्ता ने बताया यमुना का जलस्तर मामूली बढ़ा है।
विज्ञापन


मऊ प्रतिनिधि के अनुसार बारिश होने से बरियारी कला, शेषासुभकरा गांव में आधा दर्जन ग्रामीणों के घर गिर चुके हैं। कई गांव में कच्चे घरों के आसपास जलभराव से स्थिति बिगड़ी है। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार पाठा क्षेत्र के कोल आदिवासी क्षेत्रों में कच्चे मकान गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतकूप प्रतिनिधि के अनुसार पहाड़ किनारे के गांवों में जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिवरामपुर में स्कूलों के आसपास जलभराव होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजापुर में खेतों में अधिक पानी भरने से किसान खरीफ की फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।


ग्रामीण क्षेत्र में परेशानी : चित्रकूट। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थित अधिक खराब है। पहाड़ी क्षेत्रों में पुरवा में जलभराव होने कच्चे घर गिरने लगे हैं। कई स्थानों पर आवागमन में परेशानी हो रही है। गांवों में नालियों की सफाई न होने से घरों में पानी घुसने लगा है। जलभराव होने से मच्छर भी बढ़ रहे हैं।

-बस्तियों के आसपास पानी भरने से हो रहे हादसे, ढह रहे मकान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed