{"_id":"66e2efcb37a20e5573062f46","slug":"18-people-trapped-on-the-island-of-dhasan-river-rescued-by-sdrf-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: धसान नदी के टापू में फंसे 18 लोग, SDRF ने बचाया, 15 घंटे की मशक्कत के बाद सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धसान नदी के टापू में फंसे 18 लोग, SDRF ने बचाया, 15 घंटे की मशक्कत के बाद सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
Thu, 12 Sep 2024 07:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:18 PM IST
सार
Mahoba News: टापू में फंसे एक ही परिवार के महिलाओं, बच्चों समेत 18 लोगों को एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम ने टापू में फंसे लोगों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के थाना हरपालपुर क्षेत्र के चपरन गांव के एक ही परिवार के 18 लोग अचानक तेज पानी के आने से बुधवार की रात धसान नदी के बीच टापू में फंस गए। 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सभी 18 लोगों को सकुशल नदी के पानी से बाहर निकाला।
चपरन निवासी हरी किशन कुशवाहा का परिवार धसान नदी के पास ही अपने खेतों पर निवास बनाकर खेती किसानी का कार्य करता है। बुधवार को मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ में स्थित बानसुजारा बांध से पानी छोड़े जाने से रात में धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे हरी किशन के परिवार के मनीराम, छुट्टन, लवकुश, घासीराम, शांति, मासूम छोटू समेत 18 लोग नदी के बीच एक टापू पर फंस गए। जानकारी मिलने पर रात में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने से प्रयास सफल नहीं हो सका।

Trending Videos
पूरी रात प्रशासनिक अधिकारी टापू में फंसे लोगों का हौंसला बढ़ाते रहे। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम के कमांडर विनीत तिवारी ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू कर सभी 18 लोगों को टापू से बाहर निकाला। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। मौके पर नौगांव एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार संदीप तिवारी, एसडीओपी चंचलेश, थानाध्यक्ष हरपालपुर पुष्पक शर्मा, विधायक कामाख्या प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।