फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   18 people came in contact with Kanika kapoor is corona negative

कनिका के संपर्क में आए 18 लोग निगेटिव, पार्टी में आए अन्य की तलाश कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Sun, 22 Mar 2020 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Mar 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
18 people came in contact with Kanika kapoor is corona negative
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के  संपर्क में आए कुल 18 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें दो बिजनेस परिवार के लोग शामिल हैं। एक परिवार के आठ और दूसरे परिवार के तीन लोग हैं। इन लोगों के कोरोना निगेटिव होने से कनिका की पार्टी में आए अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस पार्टी में करीब डेढ़ सौ लोग आए थे। लेकिन सैंपल सिर्फ 53 लोगों के ही लिए गए। पार्टी में शामिल कई लोग जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। 18 में से छह लोग शनिवार को ही कोरोना निगेटिव पाए गए थे।
विज्ञापन


गायिका पार्टी मामले में कल्पना टॉवर और सागर विला में रहने वाले अन्य परिवारों को भी क्वारंटीन में शामिल कर लिया गया है। रविवार को ऐसे कुछ लोगों ने आईडीएच आकर जांच कराने की इच्छा जाहिर की। लेकिन कोरोना का कोई लक्षण न होने से इनका सैंपल नहीं लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग अभी अन्य लोगों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। साथ ही पार्टी में आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिह्नित कर रही हैं। अगर इनमें से एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला तो जो लोग बचे हैं उनकी भी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed