फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

पाँच तारीख से नर्सिंगहोम पूरी तरह खोलने की तैयारी, ट्रेनिंग शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को पूरी तरह से खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को इसके लिए सीएमओ कार्यालय मीटिंग हाल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नर्सिंग होम के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू की गई। 4 मई तक सभी नर्सिंग होम के एक एक डॉक्टर और एक या दो दो पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इस बीच शासन से नर्सिंग होम के संचालन के संबंध में नए दिशानिर्देश आने की संभावना है ऐसा होते ही 5 मई से नर्सिंग होम का संचालन पूरी तरह शुरू हो जाएगा। कोरोला संक्रमण की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से ही नर्सिंगहोम का संचालन बुरी तरह से प्रभावित है। इनमें न तो सभी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और न ही ओपीडी चल रही हैं। इस बीच कोरोनावायरस संक्रमित मरीज भर्ती होने से अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल सील हो गया था, फॉर्च्यून सहित दो अन्य नर्सिंगहोम को भी सील करने की नौबत आ गई थी। उधर, एसीएमओ डॉ एके सिंह ने बताया कि कोरोला वायरस के संक्रमण से बचाव के सभी उपाय करते हुए नर्सिंग होम का संचालन पूरी तरह शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए 30 अप्रैल से सीएमओ रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय के मीटिंग हाल में नर्सिंग होम के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ नित्यानंद ठाकुर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तारीख में आने के लिए सभी नर्सिंग होम को एसोसिएशन के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। इस तरह प्रशिक्षण प्राप्त कर मास्टर ट्रेनर बनने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अपने-अपने नर्सिंग होम में अन्य सभी डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed