फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जनता गुस्साई तो विधायक ने दूरी बनाई

जनता गुस्साई तो विधायक ने दूरी बनाई

Mon, 11 Feb 2019 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
जनता गुस्साई तो  विधायक ने दूरी बनाई
रूरा (कानपुर देहात)। छुट्टा मवेशियों से फसलों को आए दिन हो रहे नुकसान से आक्रोशित किसानों ने भाजपा विधायक के कार्यक्रम से पहले स्कूल परिसर में 70 मवेशी बंद कर दिए। विधायक को यहां ग्रामीणों को राशनकार्ड बांटने आना था। मौके पर पहुंची जिला पूर्ति अधिकारी ने फोन पर विधायक को ग्रामीणों के गुस्से से अवगत कराया। तहसीलदार ने गांव पहुंचकर स्कूल घेरे खड़े ग्रामीणों की वीडियोग्राफी शुरू कराई तो वह खिसक गए। मवेशियों को स्कूल परिसर से तो निकाल दिया गया लेकिन विधायक राशनकार्ड बांटने गांव नहीं गईं।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लाक के तिगांई गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में रविवार राशनकार्डों का वितरण होता था। प्रधान ने स्कूल परिसर में टेंट और कुर्सियां भी पहुंचा दी थीं। कार्ड वितरण के लिए अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला से कराने की तैयारी थी। गांव में विधायक के आने की सूचना पर ग्रामीणों ने सुबह करीब 70 छुट्टा मवेशियों को घेरकर स्कूल परिसर में बंद कर दिए और गेट के बाहर डट गए। ग्रामीणों की मंशा विधायक तक छुट्टा मवेशियों की समस्या पहुंचाने की थी। प्रधान पंकज सिंह व कोटेदार आरती इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी अंशिका दीक्षित को दी। मौके पर पहुंची जिला पूर्ति अधिकारी ने विधायक को फोन पर स्थिति से अवगत कराने के साथ तहसील प्रशासन को भी सूचना दी। इस पर करीब 12 बजे तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी और यूपी 100 पुलिस गांव पहुंची। तहसीलदार ने स्कूल घेर कर खड़े ग्रामीणों की वीडियोग्राफी शुरू कराई तो ग्रामीण एक-एक कर खिसक गए। इसके बाद तहसीलदार ने मवेशियों को स्कूल परिसर निकलवा दिया। कुछ किसानों ने बताया कि छुट्टा मवेशी फसलों बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन या तो इन मवेशियों को पकड़वा कर कहीं भिजवाए या फिर गांव में ही गोवंश आश्रय स्थल बनवाया जाए। तहसीलदार का कहना था कि गांव में आश्रय स्थल बनाया जाना संभव नहीं है। पास के गांव हसनापुर में गोवंश आश्रय स्थल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है, शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तिगंाई के मवेशियों को फिलहाल नरिहा गांव में बन रहे आश्रय स्थल में भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ंशिका दीक्षित ने बताया कि तिगांई गांव में रविवार को होने वाले राशन वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि थीं, सुबह ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थल पर गोवंश बंद कर दिए। अव्यवस्था होने पर विधायक को स्थिति की सूचना दी गई तो उन्होंने कार्यक्रम निरस्त कर दिया। विधायक से आगे किसी तिथि में राशन वितरण कराया जाएगा। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि डीएसओ ने कार्यक्रम आयोजित किया था और उन्होंने ही निरस्त होने की सूचना दी, इससे मैं घाटमपुर क्षेत्र में निकल गई थी। कार्यक्रम स्थल में मवेशी बंद करने की सूचना मुझे नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed