फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क हादसों में महिला की मौत, बालक समेत तीन घायल

सड़क हादसों में महिला की मौत, बालक समेत तीन घायल

Fri, 24 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला की मौत, बालक समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अलग-अलग हादसों में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला बाइक से बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी। इस दौरान लोडर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जिला कन्नौज की सदर कोतवाली के गांव अनंतपुर निवासी रानी देवी (50) पत्नी अमर सिंह तबियत खराब होने पर बेटे विक्रम के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल आ रही थी। बघार नाले के पास सामने से आ रहे लोडर की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की
विज्ञापन



सूचना एंबुलेंस को दी गई लेकिन वह काफी समय तक नहीं पहुंची। सूचना मिलने थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच विक्रम ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम ने बताया कि एंबुलेंस को सूचना देने पर उसने एक घंटे बाद
विज्ञापन
विज्ञापन



आने की बात कही। इसके साथ ही यूपी 100 का फोन नहीं उठा। उसने बताया कि मां को शुगर और फालिस की शिकायत थी। वहीं, बारात में शामिल होने के लिए जाते समय कार नीलगाय से टकरा गई। इसमें कार सवार एक बाराती घायल हो गया। वहीं बाइक की टक्कर से साधु घायल हो गया। वहीं अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बालक घायल हो गया। थाना जहानगंज के गांव झंसी निवासी रामपाल गांव के ही विपिन की शादी में शामिल होने के लिए


कार से गुरुवार देर शाम शहर कोतवाली के गांव गढ़िया ढिलावल जा रहा था। छेदा सिंह पट्टिया के पास कार नील गाय से टकरा गई। इससे आगे की सीट पर बैठे रामपाल घायल हो गए। अन्य बाराती उसे गढ़िया ढिलावल ले गए। जहां से उसे कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कमालगंज के गांव कंधरापुर निवासी साधु

दिवाकर लाल शुक्रवार की दोपहर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक चालक वहां से भाग गया। घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मऊदरवाजा के गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी प्रधान देव सिंह ने गुरुवार रात लगभग दो बजे छह साल के बच्चे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच परिवार के लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे सैफई मेडिकल



कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर चले गए। प्रधान ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक उसे गांव में छोड़ कर चले गए। जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि वह एक वाहन से टकरा गया था। उधर, अस्पताल के रिकार्ड में बच्चे को ले जाने के बाद उसका नाम बाबू पुत्र राजू सिंह निवासी अजमतपुर लिखा गया। बताया गया कि बालक एक बारात में शामिल होने के लिए गया था।


मार्ग दुर्घटनाओं में महिला की मौत, बालक समेत तीन घायल

अमर उजाला ब्यूरो
लोडर की चपेट से बाइक सवार महिला की मौत, बेटे के साथ दवा लेने के लिए फतेहगढ़ जा रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed