{"_id":"59c7f89c4f1c1b8e688b6384","slug":"171506277532-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बेहोश पड़ा रहा वृद्ध, नहीं आई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बेहोश पड़ा रहा वृद्ध, नहीं आई एंबुलेंस
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। दौरा पड़ने से सड़क पर गिरे वृद्ध अस्पताल ले जाने के लिए स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस को फोन मिलाते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। वृद्ध करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, स्थानीय लोग उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे। बाद में पहुंची पुलिस को देख लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने टेंपो से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिले में 108 एंबुलेंस अक्सर घटना के समय लोगों को धोखा दे देती है। फोन करने पर भी वह समय से पीड़ितों तक नहीं पहुंच रही है। सोमवार को शहर के मकरंदनगर तिराहे के पास जीटी रोड किनारे एक अज्ञात वृद्ध करीब एक घंटे तक पड़ा रहा। पीड़ित को अस्पताल भिजवाने को लोग फोन मिलाते रहे , लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसके बाद यूपी डायल को सूचना दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को टेंपो से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज लोगों ने हंगामा काटते हुए पुलिस को काफी खरी-खोटी सुनाई।
मकरंदनगर निवासी पंकज, अनिल, प्रदीप, लाला सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि जिले में 108 एंबुलेंस का हाल खराब है। फोन उठाने वाली महिला ने काफी देर तक बातों में उलझाए रखा। बाद में एंबुलेंस भेजने की बात कही लेकिन वह भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सड़क पर बेहोश पड़ा रहा वृद्ध, नहीं आई एंबुलेंस
- पुलिस ने मौके पर पहुंचने में बरती लापरवाही