फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बदइंतजामी देख अफसरों ने लगाई फटकार

बदइंतजामी देख अफसरों ने लगाई फटकार

Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बदइंतजामी देख अफसरों ने लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। सीएचसी से बीमार छात्रों का हाल जानने के बाद सीडीओ एसडीएम के साथ विद्यालय पहुंचे। सीडीओ ने अपनी मौजूदगी में सभी 266 छात्रों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके अलावा स्कूल की रसोई, खाद्य सामग्री, हरी सब्जियों के अलावा साफ सफाई आदि बिंदुओं पर जांच की। जांच में खामियां मिलने पर प्रिंसिपल जेएस चौहान को फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सीडीओ टीके शीबु ने सीएचसी में बीमार छात्रों के साथ करीब आधे घंटे का समय गुजारा। इस दौरान एक दोस्त की तरह छात्रों के साथ खड़े दिखाए दिए। छात्रों को सेब व केला मंगाकर खिलवाया।


फूड प्वाइजनिंग से नौ छात्रों के बीमार होने का मामला लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों तक कुछ ही घंटों में पहुंच गया। शाम करीब छह बजे प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह छात्रों का हाल जानने सीएचसी पहुंच गए। प्रमुख सचिव ने सभी छात्रों से हालचाल लेकर बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का परिजनों को आश्वासन दिया। वहीं डाक्टरों से बातचीत कर बेहतर उपचार मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव ने विद्यालय का भी सघन निरीक्षण कर जिम्मेदारों के बयान दर्ज कराए। जांच में लापरवाही उजागर होने पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं समाज कल्याण अधिकारी को स्कूल में तत्काल आरओ लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीडीओ की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर डीएम अदिति सिंह ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। जांच में विद्यालय अधीक्षक की लापरवाही से फूड प्वाइजनिंग की घटना होने की बात सामने आने पर डीएम ने विद्यालय अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसके अलावा अन्य लोगों का दोष सामने आने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदइंतजामी देख बिफरे अधिकारी, लगाई फटकार
सीडीओ व एसडीएम को विद्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां
प्रमुख सचिव समाज कल्याण बोले, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed