फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईवे पर नहीं रुक रही मनमानी, लगेंगी लोहे की ग्रिल

हाईवे पर नहीं रुक रही मनमानी, लगेंगी लोहे की ग्रिल

Thu, 29 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर नहीं रुक रही मनमानी, लगेंगी लोहे की ग्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर जगह-जगह डिवाइडर तोड़कर बनाए गए शार्टकट लाख प्रयासों के बाद भी बंद नहीं हो रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ और कानपुर के बीच उन्नाव जिले की सीमा में एनएचएआई ने सर्वे कर ऐसे 81 अवैध कट चिह्नित किए थे। एनएचआई ने अवैध कटों को बंद करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी लोग मनमानी पर उतारू हैं। अधिकारियों का कहना है कि सख्त चेतावनी के बाद लोग रात के वक्त डिवाइडर को तोड़ देते हैं। एनएचआई ने ऐसे स्थानों पर अब लोहे के ग्रिल लगाने की तैयारी शुरू की है।

ज्यादातर शार्टकट मुख्य रूप से होटल-ढाबों, पेट्रोलपंपों और गांवों के संपर्क मार्गों के सामने बनाए हैं। किसी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए तो किसी ने आवागमन की सुविधा के लिए हाईवे के डिवाडर को तोड़कर शार्टकट बना लिया है। शार्टकट के चक्कर में निर्धारित रोड क्रास से निकलने के बजाए लोग मनमाने तरीके से लोग पैदल, दो पहिया या चार पहिया वाहन निकालते हैं और हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजरते समय हादसे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन



हाईवे निर्माण एजेंसी पीएनसी के इंजीनियर रणवीर सिंह ने बताया कि सैकड़ों स्थान ऐेसे हैं जहां छह महीने के भीतर तीसरी-चौथी बार डिवाइडर तोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि होटल, ढाबा और पेट्रोल पंप के अलावा आसपास गांवों के लोग रात के समय डिवाइडर तोड़ देते हैं। डिवाइडर तोड़ने वाले की पहचान न होने से एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई जा सकती। उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए अब इन अवैध कटों को लोहे की ग्रिल लगाकर बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस साल के छह महीनों में 296 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें अधिकांश हादसे हाईवे पर हुए हैं। अंकड़ों पर गौर किया जाए तो अबतक 297 सड़क हादसे हो चुकें हैं जिनमें 174 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 26 महिलाएं भी हैं। इन हादसों में 243 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।



सड़क वहीं से क्रास करें जहां से वैध कट दिया गया हो। वैध कट के पास एनएचएआई जेब्रा क्रासिंग बनाता है। वाहन चालक गति नियंत्रित करें इसलिए बोर्ड लगाया जाता है। पूरी सड़क में रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को कट का पता चल जाता है। जहां चौराहा या तिराहा होता है उससे पहले वाहन की रफ्तार कम करने के लिए ब्रेकर भी होते हैं।



-रोड साइन न लगे होने के कारण चालक अपने वाहनों की रफ्तार कम नहीं करते हैं और टक्कर मार देते हैं।
-कई बार जल्दबाजी में डिवाइडर क्रास कर रहा वाहन उसमें फंस जाता है, इस बीच दूसरा वाहन टकरा जाता है।
-अवैध कट से निकलते समय दो पहिया वाहन में पीछे बैठा व्यक्ति उछल कर गिरता और घायल होता है।
-अवैध कट से वाहन निकलते देख दूसरी तरफ आ रहा वाहन चालक नियंत्रण खो देता है और हादसे का शिकार हो जाता है।


हाईवे पर नहीं रुक रही मनमानी, लगेंगी लोहे की ग्रिल
एक तरफ बंद हो रहे शार्टकट, दूसरी तरफ लोग तोड़ रहे डिवाइडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed