फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   17 thousand vaccine of Corona reached Hardoi

यूपी: हरदोई पहुंची कोरोना की 17 हजार वैक्सीन, पहले चरण में 14265 स्वास्थ्य कर्मियों को लगना है टीका

Wed, 13 Jan 2021 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
17 thousand vaccine of Corona reached Hardoi
हरदोई पहुंची वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
पिछले लगभग दस माह से जिस वैश्विक महामारी कोरोना ने जनजीवन से लेकर अर्थव्यवस्था तक पटरी से उतार दी थी, उसी कोरोना के खात्मे की उम्मीद के  साथ वैक्सीन बुधवार देर रात हरदोई पहुंच गई। पहली खेप में जनपद को 17 हजार वैक्सीन मिली हैं।
विज्ञापन


अब 16 जनवरी से जनपद में भी टीकाकरण की शुरूआत होने की उम्मीद भी बलवती हो गई है। कोरोना की वैक्सीन को भारत सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही थी। इस सबके बीच 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत किए जाने की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन


जनपद में भी कोरोना टीकाकरण का दो बार पूर्वाभ्यास भी हो चुका है। बुधवार देर रात दो बड़े कोल्डबॉक्स में कोरोना की 17 हजार वैक्सीन जिले में पहुंच गईं। लखनऊ से आर्इं वैक्सीन को महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के निकट स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन पहुंचने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने इसे रिसीव किया और इस दौरान जिला कोल्ड चेन हैंडलर अंकित गुप्ता भी सक्रिय दिखाई दिए। जनपद में प्रथम चरण में 14,265 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित कर्मचारियों की सूची व अन्य आवश्यक ब्यौरा पहले ही तैयार किया जा चुका है। जनपद में 21 स्थानों पर कोल्डचेन बनाई गई है, जहां वैक्सीन रखी जाएंगी। सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए गए हैं। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि कोवीशील्ड वैक्सीन की 17 हजार डोज मिली हैं। इन्हें जिला वैक्सीन स्टोर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जनपद के आलाधिकारियों के निर्देशों के  मुताबिक आगे कार्यवाई की जाएगी। 

पुलिस सुरक्षा में आई वैक्सीन, बंद क्रासिंग पर बढ़ी सतर्कता
लखनऊ से कोरोना वैक्सीन पुलिस सुरक्षा में आई। पुलिस का वाहन वैक्सीन वैन के आगे पायलट करता रहा। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना की रेलवे क्रासिंग बंद मिलने पर  साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता बरती। जब तक क्रासिंग बंद रही तब तक पुलिस कर्मी वैक्सीन वैन के चारों ओर मुस्तैदी से डटे रहे। 

दिन भर चलीं तैयारियां
कोरोना वैक्सीन के आने को लेकर बुधवार को दिन भर तैयारियां चलीं। आलाधिकारियों ने भी जिला वैक्सीन स्टोर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। टीकाकरण से जुड़े अन्य अधिकारी भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed