{"_id":"5c855a51bdec221447631c6d","slug":"161552243281-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 किलो मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 किलो मांस बरामद
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गोकशी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दलेलनगर में छापा मारकर 55 किलो मांस बरामद किया। पहली नजर में इसे गोमांस मानते हुए पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फोर्स के पहुंचते ही भगदड़ मच जाने के कारण मौके से कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
अजीतमल कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि छापे की कार्रवाई मुरादगंज चौकी टीम ने सलाम उर्फ कंजा पुत्र शहाबुद्दीन के दलेलनगर स्थित घर पर की थी। वहां पर पांच लोग मांस पैक करते नजर आए लेकिन धर-पकड़ की कोशिश से पहले ही भाग निकलेे। मौके से 55 किलो मांस के अलावा दो छुरे बरामद हुए। आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर सलाम के साथ-साथ कल्लू, लतीफ पुत्र मजीद, पिंटू उर्फ अफजल पुत्र इकबाल व आजाद पुत्र कल्लू के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पशु चिकित्सक स्तर की जांच में गोमांस के संकेत मिले हैं। पुष्टि के लिए नमूना मथुरा की प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। इस बीच फरार नामजदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-पुलिस टीम ने दलेलनगर में मारा था छापा
अमर उजाला ब्यूरो