फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अधिवक्ता

अधिवक्ता

Thu, 17 Jan 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता
शहर कोतवाल के तबादले पर अड़े अधिवक्ता आज से निर्णायक आंदोलन शुरू करेंगे। अधिवक्ताओं ने डीआईजी और एसपी का घेराव कर अनशन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन


ये निर्णय गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया।
पिछले माह शहर कोतवाली में अधिवक्ता प्रशांत सिंह से कोतवाल की कथित बदसलूकी के बाद से अधिवक्ता कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे हैं।

शुरुआत में अधिवक्ताओं ने कई दिन जजी गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों को नहीं घुसने दिया था। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन के पुतले भी फूंके थे।

बाद में जिला अधिवक्ता संघ भी अधिवक्ताओं के साथ आ गया। कार्य समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि कोतवाल का तबादला न होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। तब से हड़ताल जारी है।

अधिवक्ता संघ महासचिव श्याम सिंह ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि शहर कोतवाल के स्थानांतरण न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे डीआईजी और एसपी कार्यालय में उनका घेराव करेंगे। बताया कि 19 से अधिवक्ता रोजाना अनशन पर बैठेंगे।

फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आमरण अनशन शुरू करेंगे। बताया कि डॉ. विचित्रवीर सिंह इस प्रकरण में पत्राचार की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों से आंदोलन की रूपरेखा के लिए सलाह मशविरह किया जाएगा। बैठक को आनंद सिन्हा, जागेश्वर यादव, राघेंद्र भदौरिया, प्रशांत सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ता संघ की बैठक में कहा गया कि संघ के आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले के सभी सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा।

सभी राजनैतिक दलों ने अधिवक्ताओं का समर्थन और साथ नहीं दिया तो अधिवक्ताओं के परिवार उनके प्रत्याशियों को चुनाव में वोट नहीं देंगे। नोटा में मतदान करेंगे।


अधिवक्ताओं का अनशन आज से
शहर कोतवाल न हटने तक आंदोलन करने का किया एलान
डीआईजी और एसपी का करेंगे घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed