{"_id":"59c555a14f1c1b27688b5f3d","slug":"161506104737-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिले में कहीं खुशी कहीं गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिले में कहीं खुशी कहीं गम
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। नवरात्र के पहले और दूसरे दिन बारिश के रूप में मां की कृपा बरसी। जिले भर में बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कई फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। शुक्रवार को 7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशियां छा गईं। बारिश से तिल, अरहर, सरसों, मक्का, धान, धनिया की फसल को फायदा होने की बात कही गई है। आलू बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को भी बारिश ने राहत दी। खेतों को पर्याप्त नमी मिल जाने के कारण अब बुवाई के समय पानी नहीं लगाना पड़ेगा। हालांकि जिन खेतों में पानी भर गया है, वहां बुवाई अभी एक-दो दिन शुरू नहीं हो सकेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. वीके कनौजिया ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। जिन किसानों के खेत में ढेंचा खड़ा है, वह उसे खेत में पलट सकता हैं, जिससे अगली फसल बेहतर तैयार होगी।
जगह-जगह हुआ जलभराव
कन्नौज। मूसलाधार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नाली और नालों के चोक होने से समस्या ज्यादा बढ़ गई। मोहल्ला शेखपुरा में सड़क पर जलभराव से खासी परेशानी हुई। कई वाहन बीच पानी में ही बंद हो गए। कई लोग तो रास्ता बदल कर निकले। इसी तरह शहर के मोहल्ला हम्मालीपुरा में सड़क में भर जाने से बच्चों ने पानी में उछल-कूद कर बरसात का आनंद उठाया। बारिश से जिले भर में जगह-जगह सजे देवी पंडालों में बारिश के कारण धार्मिक आयोजनों में बाधा उत्पन्न हुई। काली दुर्गा मंदिर, हरदेव गंज मोहल्ला, फर्श रोड आदि स्थानों पर सजे दुर्गा पंडालों में पानी भर गया।
विज्ञापन
सड़क कटने से राहगीर परेशान
मलिकपुर। क्षेत्र के गांव सिंहपुर से लालपुर जाने वाले मार्ग पर बारिश के पानी से सड़क धंस गई। गड्ढा होने से दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में सबसे ज्यादा समस्या हो रही है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण संजाव कुमार त्रिपाठी, बब्लू त्रिपाठी, ओमकारर यादव, महेश बाथम, मालेस्वर, पप्पू ठाकुर आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
बीएसएनएल टावर पर गिरी बिजली
जलालाबाद(ब्यूरो)। शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के साथ कस्बे में लगे बीएसएनएल के टावर पर बिजली गिर गई। इससे टावर के पास बने शिवदत्त मिश्रा के आवास के बाहर खड़े कल्लू तिवारी व देवप्रकाश तिवारी को क रंट का झटका लग गया। जिससे दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ।
किसानों के चेहरे खिले, कई फसलों को हुआ फायदा
-दिन भर में 7 मिमी बारिश हुई रिकार्ड