फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   16 illegal constructions not found in the cemetery land, will be demolished

कबिस्तान की जमीन में मिले 16 अवैध निर्माण, ढहाए जाएंगे

Sun, 26 Sep 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
16 illegal constructions not found in the cemetery land, will be demolished
राजपुर। भोगनीपुर तहसील के शाहजहांपुर कस्बा में कब्रिस्तान की जमीन में 16 अवैध निर्माण पाए गए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने नायब तहसील की अध्यक्षता में टीम गठित कर पैमाइश कराई। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण की अनदेखी करने वाले राजस्व कर्मी भी कार्रवाई के घेरे में हैं। राजस्व विभाग जल्द ही नोटिस जारी करके जमीन खाली कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

सट्टी के शाहजहांपुर कस्बे में मुगल रोड किनारे गाटा संख्या 347 में कब्रिस्तान की भूमि दर्ज है। राजस्व कर्मियों की अनदेखी से कब्रिस्तान की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए। कुछ दिन पूर्व कस्बे के एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की भूमि पर बने मकान का बैनामा कर दिया। इसके बाद मामला चर्चा में आया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 30 अगस्त को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कराई। शुरुआती जांच में लेखपालों ने गड़बड़ी की। इस पर एसडीएम दीपाली भार्गव ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की। तहसीलदार अनीता शेखर व नायब तहसील मनीष दुबे ने लेखपालों के साथ पहुंच कर जांच की। फिर दो चरणों में टीम ने कब्रिस्तान व पीडब्लूडी की जमीन की पैमाइश की। इसके बाद शनिवार को टीम ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। राजस्व निरीक्षक शिवचंद्र निगम, लेखपाल सचिन कटियार, राजकुमार, रामराज ने पैमाइश की है। गाटा संख्या 347 में दर्ज कब्रिस्तान की भूमि में 16 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई तालाब पर कब्जों की पैमाइश
सट्टी थाना के सामने सौ वर्ष पुराना तालाब है। इस पर 20 से अधिक लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया है। राजस्व टीम की अनदेखी से तालाब पर पक्के निर्माण करा लिए गए हैं। कस्बे के लोगों ने कब्जे हटवाकर तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के समय भी राजस्व कर्मियों को इसकी जानकारी थी लेकिन काम बंद नहीं कराया गया। इससे धीरे धीरे कई निर्माण हो गए हैं।

राजस्व टीम की पैमाइश में गाटा संख्या 347 में दर्ज कब्रिस्तान की भूमि में अवैध निर्माण पाए गए हैं। अवैध निर्माण कराने वालों को जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही अवैध कब्जा हटवा कर जमीन खाली कराई जाएगी। - दीपाली भार्गव, एसडीएम भोगनीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed