{"_id":"5ddfdded8ebc3e548349e934","slug":"16-animal-s-caught-by-police-in-truck-on-delhi-kolkata-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- कोलकाता हाईवे पर पुलिस ने ट्रक में लदे 16 गोवंश पकड़े, चालक व क्लीनर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- कोलकाता हाईवे पर पुलिस ने ट्रक में लदे 16 गोवंश पकड़े, चालक व क्लीनर फरार
Thu, 28 Nov 2019 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 Nov 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में सदर कोतवाली की इंडियन ऑयल चौकी पुलिस ने ट्रक में लदे 16 गोवंश को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए गोवंशों को एसडीएम सदर के निर्देश पर फफूंद स्थित तर्रई गोशाला भेजे हैं।
गुरुवार को सुबह इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने चेकिंग के दौरान दिल्ली- कोलकाता हाईवे पर तेज गति से जा रहे ट्रक को रोकना चाहा तो चालक गाड़ी भगा ले गया।
पुलिस को पीछा करता देख ट्रक चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली। जिसमें अंदर 15 सांड़ व एक गाय बरामद की।
इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर कोतवाली निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि बरामद किए गए सभी गोवंशों की एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला को जानकारी दी गई।
एसडीएम के आदेश पर उक्त सभी गोवंशों को फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रई स्थित गोशाला भेजा गया। पुुुुलिस ने बताया कि बरामद किए गए ट्रक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।