{"_id":"5cf822b7bdec2207826dee25","slug":"15597656821-kanpur-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलहरामऊ में गोकशी में एक गिरफ्तार, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलहरामऊ में गोकशी में एक गिरफ्तार, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव के पास मंगलवार की देर रात गोकशों ने एक किसान के घर बाहर बंधी गाय चोरी कर ली। बुधवार भोर में उसके अवशेष हाईवे किनारे मिले। जानकारी होते बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों व गोरक्षक दल के सदस्यों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मांस समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि सात आरोपी मौके से फरार हो गए। डेरापुर थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव निवासी किसान कालका प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की देर रात गाय को दरवाजे के सामने बांधकर सो गए थे। भोर में वह जागे तो देखा कि गाय गायब है। उसकी तलाश में मोहल्ले के लोगों के साथ निकले तो देखा कि तालाब के पास कुछ लोग उसे काट रहे हैं। गोकशी की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी।
मौके पर पर पहुंची पुलिस ने महमूदापुर गांव निवासी अल्ताफ को गोमांस, शरीर के अवशेष, लकड़ी के गट्टक, छुरी आदि समेत गिरफ्तार किया, जबकि उसके सात साथी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना पर गोरक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष ऋषि तिवारी सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि, थानाध्यक्ष राजबहादुर के समझाने पर ये लोग शांत हो गए। पुलिस ने महमूदापुर निवासी शीबू, मोहिम उर्फ चांद, नासिर, मुकीम, आरिफ, जफर बलहरामऊ निवासी आजाद सहित आठ लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। गाय के शरीर के अवशेष व मांस दफना दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात राधेश्याम ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि सात आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही।