फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच नहीं साबित कर पाए पकड़

कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच नहीं साबित कर पाए पकड़

Fri, 24 May 2019 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच नहीं साबित कर पाए पकड़

विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कांग्रेस की स्थिति तीनों सीटों पर खराब रही। कन्नौज सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। जबकि इटावा सीट से भाजपा से सांसद रहे अशोक दोहरे को कांग्रेस ने टिकट देकर काफी उम्मीद लगाए थे लेकिन सिकंदरा विधानसभा वह अपनी पकड़ साबित नहीं कर सके। कांग्रेस प्रत्याशियों में अकबरपुर सीट से राजाराम पाल फिर भी गिनती में रहे।

लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस जनता के बीच नहीं टिक सकी। अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेेस प्रत्याशी राजाराम पाल की जनता के बीच पकड़ अच्छी मानी जाती थी पाल वोटरों के साथ अन्य पिछड़ी जातियों के वोट उनसे जुड़ने की उम्मीद थी लेकिन वह उन वोटरों का विश्वास नहीं जीत सके। पिछली बार भी वह इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे, तब उन्हें अकबरपुर रनियां विधान सभा में 18059 वोट मिला था जबकि इस बार 18286 वोट मिला। इसी तरह से इटावा संसदीय सीट से पांच साल भाजपा से सांसद रहे अशोक दोहरे चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें इटावा से ही टिकट दे दिया था लेकिन वह सांसद रहने के बाद भी जनता पर विश्वास नहीं बना सके। पिछली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर उन्हें सिकंदरा विधानसभा सीट से 87180 वोट मिले थे। इस पर उन्हें केवल 4392 वोट मिले। जालौन-गरौठा सीट इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी हैं। 2014 के चुनाव में वह बसपा से मैदान में तब उन्हें भोगनीपुर विधानसभा में 48019 वोट मिले थे लेकिन इस बार कांग्रेस से मैदान में उतरने पर यहां से केवल 8114 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed