{"_id":"5ce6fdeabdec22078b2932e8","slug":"15586422043-kanpur-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पहले बरात में शामिल होने आये युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पहले बरात में शामिल होने आये युवक का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली के अटवा बैक से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में लखनऊ निवासी युवक का शव पड़ा मिला। पास में जली बाइक व दो मोबाइल भी मिले हैं। मृतक चार दिन पहले इसी गांव में एक बरात में शामिल होने आया था। उसके बाद से लापता था। जानकारी मिलने पर कोतवाल फील्ड यूनिट, डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई है।
लखनऊ जिले के थाना हुसैनगंज के गांव छितुवापुर पजाया निकट पीसीएफ गोदाम निवासी सुधीर(25) पुत्र सुदामा पथरकटा वहीं टैडीबियर बेचने का काम करता था। 16 मई को वह हरदोई जिले के माधौगंज निवासी रिश्तेदार के बेटे की शादी में परिवार सहित शामिल होने आया था। उसी दिन देर शाम बरात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटवा बैक पहुंची। रात करीब 11 बजे तक वह बरात में रुका।
उसके बाद बिना बताए निकल आया। रात में वापस नहीं लौटा। बरात में व्यस्तता के चलते परिजनों ने भी तलाश नहीं की। 17 मई की सुबह तक जब वह नहीं दिखा तो परिजनों ने फोन मिलाया। बंद जाने पर तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर पिता ने कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अटवा बैक गांव से करीब पांच सौ मीटर पहले झाड़ियों से दुर्गंध आने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो जली बाइक पड़ी थी और आगे बढ़े तो शव पड़ा हुआ था। जली बाइक व शव मिलने की सूचना पर कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। परिजनों को जानकारी दी। पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि जिस जगह शव मिला है। वहां मवेशियों को मरने के बाद डाल दिया जाता है। पास में खेत भी हैं। गेहूं की फसल कटने के बाद पलेवा में कुछ लोगों ने आग लगाई थी। बाइक उसी में जली होगी। शव जला नहीं है। फिर भी परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...................
19 जून को होनी थी शादी
मृतक सुधीर का विवाह हरदोई जिले माधौगंज निवासी लाला की बेटी से तय हुई थी। मृतक के होने वाले ससुर लाला के मुताबिक सगाई भी हो चुकी थी। 19 जून को शादी होनी थी। लड़का व लड़की पक्ष के परिजन इसकी तैयारियां कर रहे थे। लेकिन एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
..
चार भाई बहनों में बड़ा था
मृतक सुधीर चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से मां मीना व अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। जो मां बेटे को दूल्हा बनते देखना चाहती। घर में पहली बड़ी बहू आने की तैयारी चल रही थी। वहां अचानक शव मिलने से खुशियां मातम में बदल गईं।
- शव के पास पड़ी मिली जली बाइक, दोनों मोबाइल भी पड़े मिले
-मृतक लखनऊ जिले के थाना हुसैनगंज के गांव छितुवापुर पजाया का था रहने वाला