{"_id":"5ce305d4bdec22075b0c03fd","slug":"155838208812-akbarpur-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में निरूद्ध विचाराधीन कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में निरूद्ध विचाराधीन कैदी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की सोमवार को जेल में हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शिवली के बाघपुर गांव का रहने वाला था। मादक पदार्थ अधिनियम के मामले में निरुद्ध था। उसे सांस फूलने व ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या थी, जिसका इलाज चल रहा था।
बाघपुर शिवली निवासी पप्पू (52) को पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया था। 3 अप्रैल से वह माती कारागार में निरुद्ध है। 5 अप्रैल को उसकी तबियत बिगड़ने पर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डाक्टरों के परीक्षण में उसके छाती में संक्रमण मिला था इसके बाद उसे मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल कानपुर भेजा गया था। 17 अप्रैल तक वह वहां भर्ती रहा। डाक्टरों ने छाती में संक्रमण के साथ सांस फूलने व ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बता उपचार किया था। इस बीच जेल में ही उसकी फिर हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया, तीन दिन वहां भर्ती रहा सुधार न होने पर सोमवार को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डा. पवन पार्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि उसके सीने में संक्रमण के साथ हाई ब्लड प्रेशर व सांस फूलने की समस्या लंबे समय से थी। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि मृतक विचाराधीन कैदी था, वह शुरू से ही बीमार था, जिसका उपचार चल रहा था। उसके मौत होने की सूचना परिजनों को भेज दी गई है। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जेल में निरुद्ध बंदी की मौत
- सांस फूलने ब्लड प्रेशर बढने का था मरीज
- मुरारीलाल चेस्ट हास्पिटल में चल रहा था उपचार