फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अवैध वसूली की शिकायत पर हवालात पहुंचा पल्लेदार

अवैध वसूली की शिकायत पर हवालात पहुंचा पल्लेदार

Fri, 10 May 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली की शिकायत पर हवालात पहुंचा पल्लेदार
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों ने एक पल्लेदार पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया तो एसडीएम ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। बुधवार को एसडीएम ने अकबरपुर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसान तौल कराने के लिए इंतजार करते मिले। इस पर एसडीएम ने किसानों को टोकन नंबर देकर खरीद करने के निर्देश प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन


एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने अकबरपुर मंडी परिसर में स्थित खाद्य विभाग व भारतीय खाद्य निगम के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें खाद्य विभाग के केंद्र में कुछ किसानों ने पल्लेदार कृपालपुर राजू पर पल्लेदारी के लिए निर्धारित 20 रुपये प्रति क्विंटल की जगह 25 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। इससे नाराज एसडीएम ने उसे अकबरपुर कोतवाली की हवालात भेज दिया। हालांकि वहां उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा लिखकर दिया तो उसे छोड़ दिया गया। वहीं केंद्र में एसडीएम को कई किसान तौल कराने के लिए इंतजार करते मिले। इस पर विपणन सहायक लल्लू प्रसाद को एसडीएम ने निर्देश दिया कि वह किसानों को टोकन नंबर देकर खरीद करें। जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से गेहूं लेकर केंद्र में डेरा न डालना पड़े। वहीं, केंद्र में करीब दस किसान तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे थे और खरीद बंद थी।
विज्ञापन


इस पर विपणन सहायक ने बताया कि बिजली न आने से गेहूं साफ करने वाली मशीन नहीं चल पा रही है जिससे खरीद बंद है। वहीं, खाद्य निगम के केंद्र में 20 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष केवल 1537 क्विंटल खरीद होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई तथा खरीद में तेजी लाने के निदेश केंद्र प्रभारी आशू सचान को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो संख्या-09 एकेबीपी-27 अकबरपुर गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम।
अवैध वसूली की शिकायत पर हवालात पहुंचा पल्लेदार
-एसडीएम ने दिए निर्देश, टोकन नंबर देकर करें खरीद
-केंद्र में अनावश्यक डेरा डालने को मजबूर न हो किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed