फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आवारा कुतों के हमले से एमू पक्षी को बचाया

आवारा कुतों के हमले से एमू पक्षी को बचाया

Thu, 02 May 2019 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुतों के हमले से एमू पक्षी को बचाया
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के दिलावरपुर टोसवा गांव के पास खेत में बुधवार की सुबह ऑस्ट्रेलियन प्रजाति का एमू पक्षी पर आवारा कुत्ते हमला कर रहे थे। खेत पर मौजूद ग्रामीण ने एमू को कुत्तों से बचा कर घर ले आया। गांव में विचित्र पक्षी को देखकर किसी ने पुलिस और वन अधिकारियों को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस और प्राणी उद्यान, कानपुर के वन अधिकारी पहुंचे। उन्होेंने इसे पालतू पक्षी बता कर ग्रामीणों की जिज्ञासा खत्म की और एमू को उसके पालक के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

चौबेपुर कस्बे के दिलावरपुर टोसवा गांव निवासी संजय यादव बुधवार की सुबह खेत पर गए थे। वहां पर विशाल पक्षी को आवारा कुत्ते नोचने का प्रयास कर रहे थे। संजय ने किसी तरह कुत्तों से बचाकर घर ले आए। गांव में विचित्र पक्षी को देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तभी किसी ने सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी। चौबेपुर पुलिस के अलावा कानपुर प्राणी उद्यान से दिलीप कुमार गुप्ता और वन अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने उक्त पक्षी को प्रदेश में इसके पालन को बढ़ावा देने की बात ग्रामीणों को बताई। जानकारी हुई कि शिवली के पास मकरंदापुर गांव, कानपुर देहात निवासी बाबू तिवारी के यहां दो एमू पक्षी पले हैं।
विज्ञापन

वन अधिकारियों ने बताया कि मुर्गी पालन की तरह एमू पालन पर सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। स्वरोजगार के तौर पर सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। बताया कि पक्षी के एक अंडे की कीमत ही पांच हजार तक होती है, जबकि पक्षी के मरने के उपरांत भी इसकी कीमत बनी रहती है। बाजार में इसका गोश्त काफी महंगा बिकता है। इसके चमड़े से सजावटी वस्तुएं तैयार की जाती है। चर्बी से औषधि तैयार होती है। वन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शुतुरमुर्ग प्रजाति के एमू पक्षी को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed