फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मतदाताओं को रात में दिखाई जाएगी चुनावी फिल्म

मतदाताओं को रात में दिखाई जाएगी चुनावी फिल्म

Mon, 15 Apr 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को रात में दिखाई जाएगी चुनावी फिल्म
कानपुर देहात। जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अब जगह जगह सर्वाजनिक स्थलों पर टीवी व प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस बार मतदान में रिकार्ड कायम कर दिया जाए। चार प्रचार वाहन अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मिलकर सार्वजनिक स्थान पर टीवी लगाएंगे। जिले के 15 बड़ी ग्राम पंचायतों को चिंह्नित किया जा रहा है। वहां प्रोजेक्टर लगाकर ग्रामीणों को मतदान संबंधित चुनावी फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन



चौथे चरण में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जिले के मतदाता अकबरपुर, इटावा, कन्नौज व जालौन गरौठा के सांसदों का चुनाव करेंगे। जैसे ही चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो रही हैं। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पहली बार मतदाताओं को चुनावी फिल्म दिखाने की पहल की गई है। फिल्म में मतदान के महत्व के बाबत दिखाया जाएगा। मतदान के दिन को अवकाश दिवस के रुप में न मनाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन



चुनाव आयोग की ओर से बनाए गए वीडियो के अलावा जिले स्तर पर बनाई गई एक वीडियो क्लिप को शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह का संदेश दिखाया जाएगा। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि सभी बीडीओ को चुनावी फिल्म दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान मिलकर इसकी व्यवस्था करेंगे। वहीं 15 बड़ी ग्राम पंचायतों में प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगह जगह टीवी लगाकर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक


-15 बड़ी ग्राम पंचायतों में लगाया जाएगा प्रोजेक्टर

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed