{"_id":"5c856697bdec2213f22d175e","slug":"1552246515816-127-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जोन, 127 सेक्टरों को बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जोन, 127 सेक्टरों को बंटा जिला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव का एलान होने के साथ ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जिले को 16 जोन और 127 सेक्टर में बांट दिया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल अधिकारी तैनात करने के साथ सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन उड़न दस्ते लगा दिए गए हैं। इसके प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन स्टेटिक टीमें भी लगाई गई हैं।
चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के कुछ देर बाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहित का कड़ाई से पालन किया जाए। शहर से लेकर गांवों, मजरों में सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, पंपलेट आदि हटवा दें। निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराना है। नगरीय निकाय के अधिशाषी अधिकारियों से कहा कि राजकीय संपति पर राजनीतिक पार्टी की प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए। व्यक्तिगत संपत्तियों पर बिना मालिक की अनुमति के प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। प्रचार सामग्री हटाने के दौरान कर्मचारी आम लोगों और राजनीतिक दलों के लोगों के साथ दुर्व्यवहार बिल्कुल न करें। ये ध्यान रखें किसी दल या व्यक्ति के साथ पक्षपात न होने पाए। बैठक में एसपी राधेश्याम, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सभी एसडीएम, ईओ व बीडीओ मौजूद रहे।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन तीन उड़न दस्ते बनाए गए हैं। दस्ते प्रचार सामग्री, वाल पेंटिंग हटवाने के साथ राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इनका काम आदर्श आचार संहिता की निगरानी होगा। इसके अलावा 12 वीडियो सर्विलांस टीमें लगाई हैं। ये राजनीतिक दलों की बैठकों, प्रचार कार्यक्रमों व प्रचार सामग्री की वीडियो बनाकर जिला निर्वाचन अधिकारी को भजेंगे। इससे राजनीतिक दलों की गतिविधयों व चुनाव खर्च पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले में चार लोकसभा अकबरपुर, कन्नौज, इटावा और जालौन आते हैं। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र, इटावा में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र, कन्नौज में रसूलाबाद विधानक्षेत्र आता है। अकबरपुर, कन्नौज, जलौन और इटावा लोकसभा क्षेत्र का सांसद चुनने के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।
जिले में 12 लाख 88 हजार 386 मतदाता है। जिसमें 31 हजार 40 नये मतदाता जुड़े हैं और 17 हजार 394 नाम हटाए गए हैं। इनमें 7 लाख 93 हजार 251 पुरुष मतदाता व 5 लाख 95 हजार 53 महिला मतदाता शामिल हैं।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1547 मतदान स्थलों पर 1077 बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को सभी पोलिंग बूथों पर शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और दिव्यांग मतदाओं के लिए रैंप दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कह कि मतदान केंद्रों के आसपास भी किसी भी तरह का राजनीतिक प्रचार नहीं दिखना चाहिए।
16 जोन, 127 सेक्टरों को बंटा जिला
जिलाधिकारी बोले, अधिकारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें अधिकारी
क्रासर
सार्वजनिक स्थलों पर लगी प्रचार सामग्री 24 घंटे में हटवाएं
फोटो संख्या 10एकेबीपी18- कलक्ट्रेट सभागार में अधिसूचना के बाबत जानकारी देते डीएम