{"_id":"5c5f24d5bdec22738d0b63b8","slug":"15497393303-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों ने कोटेदार पर आरोप लगा काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड धारकों ने कोटेदार पर आरोप लगा काटा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के इटैली गांव में कार्डधारकों को मानक के अनुरुप राशन न देने पर लोगों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों के हंगामा करने पर कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया।
शनिवार को इटैली गांव के सत्यप्रकाश, मारुत कुमार, कुंती देवी, किशोरी देवी आदि ने बताया कि वह राशन लेने के लिए कोटेदार सोनकली के पास गए। कोटेदार ने उन्हें निर्धारित मानक के अनुसार राशन नही दिया। ग्रामीणों को गेहूं व चावल 5 किलो के सापेक्ष 4 किलो दे रहे थे। जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामा करने पर कोटेदार दुकान बंद कर वहां से निकल गया।
कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार दो माह में एक बार राशन बांटते हैं। उसमे भी 5 किलो प्रति यूनिट के सापेक्ष 4 किलो ही खाद्यान्न देता है। और कहता है कि 1 किलो गेहूं गोवंशो के लिए जाता है। जबकि इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक रामचंद्र सचान ने बताया कि 1 किलो गेहूं गोवंश के लिए जाने की बात गलत है। उन्होंने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।