{"_id":"5c76d1d3bdec225567681110","slug":"151551290835-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत से टकराया नीलगायों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत से टकराया नीलगायों का झुंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से बुधवार देर शाम नीलगायों का झुंड टकरा गया। लगभग आठ नीलगायों की कटकर मौत हो गई। इससे दिल्ली हावड़ा रूट पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही।
बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस 22435 अप से कंचौसी व परजनी के मध्य किलोमीटर नंबर 1087 का 6-13 के बीच पास हो रही थी कि तभी अचानक आई आंधी बरसात के कारण नीलगायों का झुंड ट्रैक पर आ गया। इससे ट्रेन से ये टकरा गईं। मौके पर आठ नीलगायों के शव पड़े पाए गए हैं।
इस घटना के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस सात बजकर 37 मिनट से लेकर आठ बजकर चार मिनट तक कचंौसी के पास स्थित ट्रैक पर खड़ी रही। मौके पर पहुंचे पीडब्लू स्टाफ तथा आरपीएफ निरीक्षक ने रेलकर्मियों के साथ अवशेषों को हटाकर ट्रैक साफ कराया और तब जाकर इसे रवाना किया जा सका। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
-दिल्ली हावड़ा रूट पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही
अमर उजाला ब्यूरो