फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नगर अध्यक्ष हिंदू महासभा के भाई का गला घोटने का प्रयास

नगर अध्यक्ष हिंदू महासभा के भाई का गला घोटने का प्रयास

Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष हिंदू महासभा के भाई का गला घोटने का प्रयास
शमसाबाद। हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष के भाई को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पीटकर रस्सी से गला कसने का प्रयास किया। शोर सुनकर हमलावर भाग गए। नगर अध्यक्ष ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला दारुदगिरा निवासी आशीष कुमार हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने शनिवार को तलैयापुर गांव निवासी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि उसका पिता-पुत्र का रुपयों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। आशीष के भाई दीपू कुमार शनिवार को साइकिल से घर लौट रहे थे। मोहल्ले में स्थित तालाब के पास हमलावरों ने दीपू को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि हमलावर दीपू के गले में रस्सी डालकर गला कसने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आए तो हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। आशीष कुमार ने दस हजार रुपये और साइकिल छीनने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया कि दीपू के गले में रस्सी की रगड़ के निशान हैं। रुपये व साइकिल छीनने का आरोप गलत है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले में लिखापढ़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में पहले पीटा, फिर रस्सी गले में डालकर कसने लगे
शोर पर ग्रामीणों के आने पर हमलावर मौके से भाग गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed