{"_id":"59dd0db14f1c1b86698b5157","slug":"151507659185-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को पीट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को पीट कर किया लहूलुहान
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर (तेरहीमाफी) में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट कर लहूलुहान कर दिया। कान में गहरा घाव होने से चार टांके लगे हैं। युवती ने पति और ससुराल वालों पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति का धारा 151 में चालान कर दिया।
पीड़िता नीलम ने बताया कि पति रमेश प्रजापति बाइक और एक लाख रुपये मायके से मंगाने के लिए अक्सर दबाव डालता और शराब पीकर मारपीट करता है। सोमवार की रात उसे लात-घूंसों और डंडे से बुरी तरह पीटा। जगह-जगह चोटें आईं। कान में गहरा घाव हो गया। नीलम ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस ने घर में दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। नीलम के बबेरू निवासी पिता बुद्दन प्रजापति ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में शादी की थी। शादी के बाद से ही बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। नीलम का तिंदवारी पीएचसी में इलाज किया गया।
यहां के डा.धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कान फट जाने से चार टांके लगाए गए हैं। शरीर में और चोटें के निशान हैं। उधर, तिंदवारी थाने के उप निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि यूपी-100 आरोपी रमेश को पकड़ लाई और थाने में सौंप गई थी। किसी तरफ से कोई तहरीर न मिलने से आरोपी का चालान धारा 151 में किया गया।
विज्ञापन
एक लाख रुपये और बाइक की मांग
पुलिस ने पति का 151 में किया चालान