फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ब्लाक सभागार में बैठक करने से मना करने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

ब्लाक सभागार में बैठक करने से मना करने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 14 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में बैठक करने से मना करने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। भाग्यनगर ब्लाक सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई थी। जब कार्यकर्ता ब्लॉक सभागार में बैठक करने पहुंचीं, तो खंड विकास अधिकारी ने सभागार में बैठक करने से उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकत्रियों ने जमकर हंगामा काटा। मामला बिगड़ता देख तत्काल इसकी जानकारी डीपीओ को दी गई। डीपीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बाल विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग का काम लिया जा रहा है। चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वालीं कार्यकर्ताओं ने अन्य विभागों के कार्य का बहिष्कार करने के लिए गुरुवार को ब्लाक सभागार में बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


इसमें खंड विकास अधिकारी की ओर से बैठक करने से मना कर दिए जाने से कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड सत्यापन का कार्य करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर बीडीओ उनसे नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ब्लॉक सभागार में बैठक करने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जब बात बिगड़ने लगी तो जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा को मामले की जानकारी दी गई। इस पर वे भाग्यनगर ब्लॉक पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाकर सभागार में मीटिंग करने पर राजी किया। तब जाकर उनका मामला शांत हुआ।


इस दौरान डीपीओ राजेश वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सभागार में बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमन देवी, कंचन, सीमा, पुष्पा गुप्ता, राधा गुप्ता, सीमा त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, चंद्र कांती, सरोज, सुनीता विश्नोई, विमलेश, साधना तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed