फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   School children get disturbed due to clutter

अव्यवस्थाओं के चलते स्कूलों के बच्चे परेशान

Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
School children get disturbed due to clutter
संदलपुर। विकासखंड के चार परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं के चलते शिक्षक और बच्चे परेशान हैं। खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र के सह समन्वयक जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय हवासपुर व प्राथमिक विद्यालय वासनपुर्वा में बाउंड्रीवाल नहीं है। इससे छुट्टा पशु परिसर में विचरण करते हैं और गंदगी फैलाते हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर के परिसर में गांव के कुछ लोग मवेशी बांधते हैं। इससे गंदगी फैली रहती है। प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर्वा के प्रधानाध्यापक संग्राम सिंह ने बताया कि विद्यालय का भवन जगह-जगह दरक रहा है। इससे कभी कोई हादसा भी हो सकता है। इस बाबत प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी ने बताया कि बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं हैं। क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। परिसर में मवेशी बांधने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed