फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15,000 crores of Kanpur Is drowned in share market

फिर बेजार हुआ शेयर बाजार, कनपुरियों के 15000 करोड़ डूबे, एक हफ्ते में 3000 अंकों की गिरावट

Fri, 25 Sep 2020 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
15,000 crores of Kanpur Is drowned in share market
शेयर मार्केट
दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक बार फिर बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इसका सबसे बुरा असर शेयर बाजार पर पड़ा है। बीते एक हफ्ते से शेयर बाजार के उतार चढ़ाव में कानपुर के करीब एक लाख निवेशकों के 15,000 करोड़ रुपये डूब चुके हैं। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में नुकसान का आंकड़ा और बढ़ेगा। 
विज्ञापन


कारोबारी सूत्र बताते हैं कि आर्थिक महाशक्ति अमेरिका और ब्रिटेन में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। यदि यहां फिर से लॉकडाउन का फैसला हुआ तो आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। इसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ेगा। इसी चिंता में बीते एक हफ्ते में शेयर बाजार 3000 अंक टूट चुका है। दुनिया के तमाम बाजार अनिश्चितता के माहौल से भरे हैं।
विज्ञापन


 

नए निवेशकों ने दूरी बना ली है और पुराने निवेशक धड़ाधड़ अपने शेयर बेचने पर उतारू हैं। उधर,  एक हफ्ते में सोने का भाव 2200 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुका है। चांदी भी 1500 से 1700 रुपये सस्ती हुई है। लोगों को निवेश का विकल्प नहीं मिल रहा है। जानकार बताते हैं कि जब भी शेयर बाजार गिरता है तो सोने के भाव महंगे होने लगते हैं, लेकिन इस बार सोना पहले ही नए कीर्तिमान गढ़ चुका है इसलिए शेयर बाजार गिरने के साथ-साथ सोने के रेट भी नीचे जा रहे हैं।

दोनों में गिरावट होने की वजह से  निवेशक पशोपेश में हैं। वे अभी अच्छे समय का  इंतजार कर रहे हैं। कंपनी मामलों के विशेषज्ञ सीएस आदेश टंडन बताते हैं कि  निवेशकों के लिए यह धैर्य का समय है। बाजार अस्थिर है। कंपनियों की हालत में बहुत सुधार नहीं दिख रहा है। कोरोना का संक्रमण कम हुए बगैर हालात में सुधार की गुंजाइश नहीं कर सकते।

निवेश और कंपनी मामलों के जानकार अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि गिरावट के इस दौर में निवेशकों को धीरज पूर्वक निवेश करना चाहिए। पूंजी बचाकर रखनी चाहिए। रिस्क वाले शेयरों से दूर रहना चाहिए। जिन शेयरों में गिरावट जारी है उन्हें  बेचने में  भी  जल्दबाजी न करें। शेयर बाजार के सुधरने का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed