{"_id":"59510f004f1c1bff058b4c6a","slug":"1498484521926-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया ट्रक
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर रसधान गांव के पास एक ट्राला ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया। उसमें लदे गत्ते गिरकर फटने से वनस्पति घी रोड पर बिखर गया। इससे एक साइड का आवागमन बाधित हो गया। इसी बीच चालू साइड पर कार और वेन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन का चालक जख्मी हो गया।
ट्रक चालक अजमेर राजस्थान के कानपुरा निवासी शंकरलाल ने बताया कि वह गुजरात के गांधीग्राम से वनस्पति घी के गत्ते लादकर कानपुर आ रहा था। रविवार रात रसधान गांव के पास ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया। थाना इंचार्ज देवेश शुक्ल ने बताया कि रोड पर वनस्पति घी बिखरने से कुछ देर के लिए एक साइड पर आवागमन रोक दिया गया और मिट्टी डलवाकर रोड साफ कराया गया। इस बीच दूसरी साइड में कानपुर की ओर से आ रही कार की सामने से आ रही वेन में भिड़ंत हो गई। हादसे में वेन का ड्राइवर रामगढ़ औरैया निवासी अनिल (28) जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिले पर कार्रवाई की जाएगी।