{"_id":"593308934f1c1b843e8b45d2","slug":"149651676716-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा आज, चौपाल लगाएंगी उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा आज, चौपाल लगाएंगी उमा भारती
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पर्व पर रविवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती पांचाल घाट किनारे चौपाल लगाएंगी। वहीं गंगा स्नान के लिए जिले के विभिन्न कसबों, गांवों के साथ ही पड़ोसी जिलों के श्रद्धालु भी आएंगे। शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का गंगा तट पर जमघट लगना शुरू हो गया। वहीं पूरे दिन जिले के अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में सुबह 11 से 12:30 बजे तक गंगा तट पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम में गंगा चौपाल का आयोजन होगा। मंच निर्माण आदि में व्यय होने वाली धनराशि का भुगतान उ.प्र. राज्य गंगा नदी संरक्षण अभिकरण की ओर से किया जाएगा। सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, तीनों तहसीलों के एसडीएम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन विद्युत, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत अन्य विभागों के अफसरों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शनिवार को डीएम व एसपी दयानंद मिश्रा ने पांचाल घाट पहुंचकर मेला व चौपाल की तैयारियों का जायजा लिया। घाट किनारे बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। मंच के आसपास पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। रोड से मंच तक पहुंचने के लिए खड़ंजा मार्ग बनवाने के निर्देश दिए। गोताखोरों को मुस्तैद रखने को कहा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक खुद सुरक्षा कर्मियों का मागदर्शन करेंगे। जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस मुस्तैद रहेगी। मेले के अंदर अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सादी वर्दी में पुरुष व महिला सिपाही तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने पांचाल घाट पर लिया तैयारी का जायजा