फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसान को पीटना पुलिस को महंगा पड़ा

किसान को पीटना पुलिस को महंगा पड़ा

Sat, 31 Mar 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
किसान को पीटना पुलिस को महंगा पड़ा
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव धीमरनगला में अवैध मिट्टी खनन का आरोप लगा चौकी इंचार्ज ने किसान को पीट कर घायल कर दिया। किसान के परिवार की महिलाओं ने चौकी इंचार्ज का घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे महिलाओं को समझाकर शांत किया। पुलिस ने घायल को कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



धीमरनगला निवासी अनिल कुमार पुत्र वीरपाल धीमर खेतीबाड़ी करता है। अनिल शनिवार दोपहर ट्रैक्टर पर अपने खेत से मिट्टी भरकर घर लौट रहा था। किसी ने सिवारा चौकी पुलिस को अवैध मिट्टी खनन की सूचना दे दी। सिवारी चौकी इंचार्ज अंकुश राघव और सिपाही विमलेश यादव ने धीमरनगला गांव के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रुकवा लिया। पुलिस को देख अनिल कुमार घबराकर भागने लगा। इस पर चौकी इंचार्ज ने दौड़ाकर उसे पकड़
विज्ञापन



लिया। आरोप है कि मिट्टी खनन का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज और सिपाही अनिल कुमार को लाठियों से पीटने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अनिल के घर की महिलाओं के साथ ही गांव की अन्य महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज का घेराव कर लिया। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने कहा कि वह अनिल का अपने स्तर से इलाज कराएंगे। ग्रामीणों के समझाने पर महिलाएं मान गईं। अनिल की मां शीला देवी ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज उसके पुत्र को पीट रहे थे। जब
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। शीला ने चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अनिल कुमार मिट्टी लेकर आ रहा था। चौकी इंचार्ज ने रोकर पूछा तो अनिल भागने लगा, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। महिला के आरोप लगाने के बारे में एसओ ने बताया कि उनकी महिला से कोई बात नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। उधर चौकी प्रभारी अंकुश राघव ने बताया कि वह मौके पर नहीं थे। सिपाहियों ने उसको रोका था। वह ट्रैक्टर से उतर कर भागा तो गिरकर घायल हेा गया। मारपीट का आरोप गलत है।

ग्रामीणों ने जैसे-तैसे महिलाओं को किया शांत
पुलिस करा रही है घायल किसान का इलाज
किसान की मां ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed