{"_id":"59860fb34f1c1b91778b4571","slug":"141501958067-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी करने जा रहे स्वास्थ्य कर्मी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी करने जा रहे स्वास्थ्य कर्मी को लूटा
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)।
थाना क्षेत्र के सीएचसी अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे एक लैब टेक्नीशियन से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट की और बाइक व दो मोबाइल लूट लिए। साथ ही सरकारी कागजात भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
शनिवार सुबह लगभग पौने 10 बजे दिबियापुर से अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी करने बाइक से जा रहे लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कन्नों व पाता के बीच नहर पटरी पर बाइक में धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया। इससे पहले कि रविंद्र कुमार कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनके तमंचा लगाकर मारापीटा। बाइक व जेब में पड़े दो मोबाइल व सरकारी कागजात, चाबियां व रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त परीक्षण जांच शिविर में भाग लेने नहर पटरी के रास्ते अछल्दा जा रहे थे तभी रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया।
सीमा विवाद में नहीं लिखी रिपोर्ट
औरैया। सीमा विवाद के चलते अक्सर पुलिस विभाग में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शनिवार को भी घटना क्षेत्र फफूंद थाना होने के कारण अछल्दा थाने में तहरीर लेकर पहुंचे पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए सरकारी कर्मचारी को टहला दिया। शुक्रवार को भी फफूंद-औरैया की सीमा में ग्राम पढ़ीन स्थित सेंगुर नदी में एक युवक का शव मिलने की सूचना थी। जिस पर औरैया व फफूंद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, जिसमें कई घंटे तक सीमा विवाद का मामला चलता रहा। हालांकि बाद में फफूंद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
-साथ ही सरकारी कागजात भी ले गए