फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   141 cartoon tea leaves stolen from a container standing on the highway

Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से 141 कार्टून चाय पत्ती चोरी

Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
141 cartoon tea leaves stolen from a container standing on the highway
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से अज्ञात चोरों ने कंटेनर की सील व ताला तोड़ कर 141 कार्टून चाय की पत्ती चोरी कर ली। चालक कोलकाता से हरियाणा के लिए चाय की पत्ती लोड कर निकला था। रात अधिक होने पर वह हाईवे किनारे कंटेनर खड़ा कर आराम करने लगा। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुदेश कुमार शर्मा निवासी नगला भिखन भतौरा, थाना जसवंतनगर इटावा ने बताया कि वह मैसर्स वरुणा इंट्रीग्रेटिड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड धारूहेड़ा रेवाड़ी हरियाणा की कंपनी का कंटेनर चलाता है। 23 सितंबर को वह खिरदरपुर(दानकुनी) कोलकाता से हसनगढ़ हरियाणा के लिए हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड की 1318 कार्टून चाय की पत्ती लोड कर चला था। 26 सितंबर की रात वह अकबरपुर पहुंचा। रात अधिक हो जाने पर 12 बजे के करीब वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर के दत्त पेट्रोल पंप के पास वह हाईवे किनारे कंटेनर लगाकर आराम करने लगा। सुबह उठा तो कंटेनर के पीछे का ताला खुला था और सील टूटी हुई थी। कंटेनर से कई कार्टून चाय की पत्ती गायब थी। चोरी होने पर उसने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ट्रक में लेड 1318 कार्टून से मिलान करने पर पता चला कि 141 कार्टून चाय के गायब हैं। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पेट्रोल पंप व उसके आस पास लगे सीसीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जिससे चोरी करने वालों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed